आष्टा, एमपी धमाका
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर आष्टा के पूर्व छात्रों द्वारा पूर्व छात्र संक्रांति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम आत्मीयता, संस्कार और संगठन भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में गिल्ली-डंडा, पतंग उमंग आदि खेल शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला संघचालक श्री पारसमल सिंघवी, विभाग समन्वयक श्री गुरुचरण गौड़, प्रांतीय पूर्व छात्र प्रमुख आशुतोष गुप्ता, समिति अध्यक्ष फूलचंद वर्मा, इंजीनियर बहादुर सिंह मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद की संयोजिका अधिवक्ता सुश्री लक्ष्मी सिंह मीणा एवं सह संयोजक सचिन भाटी ने पूर्व छात्र परिषद के गठन कार्यों एवं आगामी लक्ष्यों को लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उक्त कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों से 77 पूर्व छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।