लटेरी, एमपी धमाका
सिरोंज-लटेरी क्षेत्र में जावती प्रीमियर लीग (JPL) ग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ करते हुए समाजसेवी एडवोकेट लक्ष्मी सिंह मीणा ने कहा कि खेल के माध्यम से गांव में उत्साह एकता एवं भाईचारे की भावना का संचार हुआ है। इस आयोजन के लिए JPL की पूरी टीम को हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर सिरोंज लटेरी क्षेत्र की बिटिया समाजसेविका अधिवक्ता लक्ष्मी सिंह मीणा अपनी टीम के साथ उपस्थित हुईं। सफल आयोजन के लिए उन्होंने अनुज जयपाल मीना को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि जयपाल ने सभी को साथ लेकर, मिलजुलकर जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, वह प्रशंसनीय है। यह प्रयास युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की प्रेरणा देता है।
आप सभी आगे भी इसी प्रकार एकजुट होकर समाज एवं ग्राम के हित में उत्तम कार्य करते रहें।