Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Happy Birthday.... भोपाल गैस कांड के एक दिन पहले मुंबई पहुंच गए थे एक्टर सुनील लहरी....!

बुंदेलखंड में जन्में रामायण के लक्ष्मण, भगवान श्रीराम के आज्ञाकारी भाई सुनील लहरी का है आज जन्मदिन, एमपी धमाका ने भेजी बधाई 
 
दीपक तिवारी, एमपी धमाका 

प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीरामजी के अनुज भगवान श्री लक्ष्मण जी की जीवंत भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्री सुनील लहरी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने उन्हें फ़ोन पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। पुष्ट जानकारी के अनुसार शायद भगवान ने उन्हें पहले से ही लक्ष्मण के रोल के लिए चुन लिया था, इसलिए भोपाल गैस काण्ड के एक दिन पहले ही भोपाल से मुंबई भेज दिया था, यह जानकारी बहुत कम लोगों को होगी।

एक्टर श्री सुनील लहरी का जन्म 9 जनवरी 1961 को मध्य प्रदेश बुंदेलखंड के दमोह में हुआ था।श्री लहरी के दो छोटे भाई हैं। भोपाल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, श्री लहरी मुंबई चले गए, जहां उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

सीरियल रामायण को लगभग 30 साल हो चुके हैं लेकिन उनके ज्यादातर किरदार आज भी हमारे दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। चाहें उनमें राम का रोल करने वाले अरुण गोविल हों या फिर भीष्म पितामह के किरदार में नजर आने वाले मुकेश खन्ना। 

बता दें कि सुनील रामायण के बाद पॉपुलर सीरियल विक्रम बेताल और दादा-दादी की कहानियां में नजर आए थे। लेकिन आज उनका लुक बिल्कुल बदल चुका है। दरअसल, रामायण में उन्होंने अपने लक्ष्मण के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। इसी के चलते आज के समय में ज्यादातर लोग उन्हें लक्ष्मण के नाम से ही जानते हैं।

1990 में उन्होंने टीवी सीरीज परमवीर चक्र में भी अभिनय किया। रामायण में अपना जोरदार अभिनय करने से पहले इन्होंने पहले विक्रम और बेताल में दादा-दादी की कहानियों में इनका दमदार अभिनय देख रामानंद सागर ने रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना था।
विकिपीडिया के अनुसार सुनील के पिताजी डॉक्टर थे और मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी थे। बता दें कि सुनील लहरी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'बहारों की मंजिल' से की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |