Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जिला स्तरीय जनसुनवाई कल 17 फरवरी को लटेरी में, अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश


विदिशा, एमपी धमाका 
जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार 17 फरवरी को लटेरी में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

लटेरी एसडीएम नितिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम लटेरी एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित आजीविका भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस जनसुनवाई में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियत समय पर जनसुनवाई स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।

जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित पांच-पांच गांवों का भ्रमण करने के भी निर्देश दिए हैं। भ्रमण के दौरान अधिकारी विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभ का जायजा लेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |