दीपक तिवारी, एमपी धमाका
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, अपने प्रभावशाली भाषणों के लिए चर्चित डॉ महेंद्र सिंह का आज जन्मदिन है।
एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सरकार और संगठन में अपने प्रेरणादायक कामों के माध्यम से डा सिंह ने पीएम मोदी जी को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है।
मप्र भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के प्रशासनिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। 2018 में विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 12 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रामीण विकास के विजन को दिया।
नवंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. सिंह के बीच हुई एक विस्तृत बातचीत का वीडियो चर्चा में रहा, जो उनके बीच के समन्वय को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी असम जैसे चुनौतीपूर्ण राज्यों में परिणाम देने के लिए एक "समर्पित कार्यकर्ता" के रूप में उनकी सराहना की है।
अब तक के पदभार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - वर्ष 1987
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - 1988
पार्षद गुरूनानक वार्ड, आलमबाग, लखनऊ - 1995
प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा - वर्ष 2001
प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (मध्य प्रदेश व बिहार)
कमल कल्ब संयोजक, राष्ट्रीय युवा मोर्चा - वर्ष 2004
अवध क्षेत्र मंत्री, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2005
प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2007
प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2010
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2012
विधान परिषद सदस्य - वर्ष 2012 से लगातार
असम राज्य प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2014
राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2015
राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार - ग्राम विकास एवं समग्र विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य - वर्ष 2017 से 2019
कैबिनेट मंत्री - जलशक्ति मंत्रालय - वर्ष 2019 से वर्ष 2022
वर्तमान में मप्र भाजपा प्रभारी