विदिशा, एमपी धमाका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 7 मार्च को शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अनेक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वहीं जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लेब योजना का शुभारंभ और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर लाभान्वित करेंगे।
जारी विधानसभा वार संक्षेपिका के अनुसार जिले में कुल 97 विकास कार्यों के माध्यम से लगभग 163.62 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों की सौगात दी गई है। जिसमें 104.30 करोड की लागत के 56 निर्माण कार्यो का शिलान्यास वहीं 59.32 करोड की लागत से पूर्ण कराए गए 41 निर्माण कार्यो का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री शमशाबाद के पीएम श्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय फिंगर प्रिन्ट लेब योजना का शुभांरभ और विभिन्न योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास से संबंधित प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सिरोंज विधानसभा में 20 कार्यों के लिए 47.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई, जिसमें 15 कार्यों का भूमिपूजन 37.36 करोड़ रुपये तथा पांच कार्यों का लोकार्पण 10.02 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 18 विकास कार्यों पर 53.95 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। इनमें 11 कार्यों का भूमिपूजन 53.26 करोड़ रुपये तथा सात कार्यों का लोकार्पण 0.69 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 23 विकास कार्यों के लिए 45.37 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिनमें सात कार्यों का भूमिपूजन 1.19 करोड़ रुपये तथा 16 कार्यों का लोकार्पण 44.18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
इसी प्रकार विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 17 कार्यों के लिए 12.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें आठ कार्यों का भूमिपूजन 8.96 करोड़ रुपये तथा नौ कार्यों का लोकार्पण 3.14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
वहीं बासौदा विधानसभा क्षेत्र में 19 विकास कार्यों के लिए 4.82 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है, जिनमें 15 कार्यों का भूमिपूजन 3.53 करोड़ रुपये तथा चार कार्यों का लोकार्पण 1.29 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
इसी प्रकार जिले में कुल 56 कार्यों का भूमिपूजन 104.30 करोड़ रुपये की लागत से तथा 41 कार्यों का लोकार्पण 59.32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। कुल मिलाकर 97 विकास कार्यों पर 163.62 करोड़ रुपये की राशि से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।