Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इलेक्ट्रीशियन संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय, परिचय पत्र वितरित किए

विदिशा, एमपी धमाका 
होली पर्व की पूर्व संध्या पर इलेक्ट्रीशियन संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की स्थानीय बाबा भैरव घाट पर पूरे जिले से आए हुए इलेक्ट्रिशियनों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक एवं होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि इलेक्ट्रीशियन संघ के संरक्षक एवं भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी एवं विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मुकेश चौरसिया, इलेक्ट्रीशियन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंघवी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिला अध्यक्ष संदीप नामदेव की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई निर्णय लिये गए। जैसे विदिशा जिले की सभी तहसीलों में शीघ्र ही कार्यकारिणी बनाएंगे एवं हम सभी गिग वर्करों का गेंग मजदूर कार्ड बनवाएंगे, बैठक में सभी अतिथियों ने संबोधित किया एवं अतिथियों ने इलेक्ट्रीशियन संघ के सभी सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए, शीघ्र ही इलेक्ट्रिक कार्य करने की दरें निर्धारित की जावेगी।
मंच का संचालन इलेक्ट्रीशियन संघ के महामंत्री चरण सिंह लोधी ने किया। अंत में सभी ने भोजन प्रसादी के उपरांत खूब होली खेली एवं एक दूसरे को रंग लगाया। बैठक में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रीशियन भाई उपस्थित हुए। जिनमें प्रमुख रूप से महेंद्र सोनी, मुकेश चौरसिया, संदीप नामदेव, अनिल सिंघवी, चरण सिंह लोधी, रामू कुशवाह, कमल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, संजय रैकवार, राजकुमार साहू, राजू सोलंकी, पूरन प्रजापति, अशोक कुशवाह, गोपाल विश्वकर्मा, रामू कुशवाह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |