उज्जैन, एमपी धमाका
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज से सिंहस्थ 2028 की तैयारियों संबंधित चर्चा की और उनका सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिष्टाचार भेट के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन लिया।उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ श्री संदीप सोनी ने भी सिहंस्थ 2028 के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता डॉ गोविंद सोलंकी और समन्वयक डॉ. राहुल कटारिया भी उपस्थित रहे।