विदिशा, एमपी धमाका
कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद डीएटीसीसी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से जिले के सभी पर्यटन स्थलों का अधिक से अधिक भ्रमण हो इसके लिए रूटचार्ट तैयार करने पर बल दिया गया है। वहीं जिले के विद्यार्थी जिले की पुरातत्व धरोहर व पर्यटन स्थलों से मुखातिब हों इसके लिए स्कूलवार विद्यार्थियों को भ्रमण कराने पर सहमति व्यक्त की गई है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बसों के माध्यम से पर्यटन स्थलों की जानकारियां सुगमता से सम्प्रेषित हो इसके लिए बसों मेें फोटोग्राफ लगाए जाने का कार्य जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा गया है। जिले के सभी बड़े डेमों व जलभराव तालाबो में नौकाबिहार हेतु पेडल वाली वोट चलाने हेतु स्वंयसेवी संस्थाएं आगे आएं। पूर्व में बेतवा मैराथन के माध्यम से पर्यटन स्थलो के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए प्रबंधो के अनुसार पुनः इस प्रकार की पहल करने पर बल दिया गया है।
पूर्व बैठक ऐजेण्डा के पालन में लिए गए निर्णय और पालन प्रतिवेदन की जानकारियां संबंधित विभागो के द्वारा सांझा की गई है। आज सम्पन्न हुई इस बैठक में जिले के ऐतिहासिक पुरातत्व व पर्यटक स्थलों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाने, वन विभाग के नेचर केम्प, प्राकृतिक दृश्य की सूची बनवाने एवं उसका प्रचार-प्रसार करने वहीं धार्मिक स्थलो और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए पैकेज की सुविधाएं मुहैया कराने हेतु साप्ताहिक बस चलाए जाने और पर्यटकगणो का पंजीयन करने पर बल दिया गया है।बैठक में सम्मिलित स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा एनजीओवार क्रियान्वित गतिविधियांे को रेखांकित किया गया है। बैठक में प्रशिक्षु डीएफओ सहित समिति के सभी सम्माननीय सदस्यगण व स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।