Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अपर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, नगर तथा ग्राम निवेश समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब


अनुपस्थित कर्मचारियों को दिए कारण बताओ नोटिस, कार्यालयों में साफ-सफाई व व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विदिशा, एमपी धमाका 

अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने आज विभिन्न शासकीय विभागों  के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान नगर तथा ग्राम निवेश समेत कई विभागों में अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।

अपर कलेक्टर श्री डामोर ने आज जिला खेल अधिकारी के कार्यालय, पुरानी कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला खेल विभाग में जिला खेल अधिकारी प्रदीप रावत, श्रीमती ज्योति ठाकुर (जिला खेल प्रशिक्षण),  वी.एस. बुंदेला (खेल प्रशिक्षण ग्रेड-2), अमीर खान (संविदा हॉकी प्रशिक्षक), अजय चैहान (संविदा सुरक्षा कर्मी) तथा संतोष (संविदा ग्राउंड स्टाफ) अनुपस्थित पाए गए। वहीं धीरेंद्र मिश्रा एवं श्रीमती प्रीति मारोठिया को छोड़कर अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

जिला शिक्षा केंद्र विदिशा में श्रीमती उमा कलावत (संविदा लेखपाल) एवं जुगराज सिंह (प्यून) अनुपस्थित पाए गए।

इसी प्रकार जिला जन अभियान परिषद में संग्राम बाइकर (लेखपाल सह लिपिक) एवं श्रीमती मोनिका सोनी (डाटा एंट्री ऑपरेटर) अनुपस्थित रहे।

ग्राम एवं नगर निवेश विभाग में श्रीमती स्नेहलता सोनी (सहायक ग्रेड-3), अयूब खान (सहायक मानचित्रकार) एवं श्रीमती कविता कलावत (संविदा प्यून) अनुपस्थित पाए गए।

पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग में राजेंद्र बाबू अहिरवार (अस्थायी कर्मी) तथा मत्स्य विभाग में आदित्य सरपाम (मत्स्य निरीक्षक) एवं मोहन गिरी (कार्यालय सहायक) भी अनुपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |