एमपी धमाका
मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार भेंट कर उनका आत्मीय स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री को अपनी पुत्री डॉ. मोहिनी सिंह के वैवाहिक समारोह में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।
डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से परिपूर्ण बिताया यह क्षण मेरे परिवार के लिए अविस्मरणीय एवं अत्यंत सुखद रहा।