Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बेटियों को लव जिहाद के जाल से बचाने की जरूरत: मंजरी जैन


भारतीय मजदूर संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का किया सम्मान


विदिशा, एमपी धमाका 

भारतीय मजदूर संघ जिला विदिशा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।  महिला दिवस की मुख्य अतिथि  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति शाह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मंजरी जैन, विशेष अतिथि हेमलता परिहार जिला सहसंयोजक महिला समन्वयक, श्रीमती लता चौहान राष्ट्र सेविका समिति, नगर व्यवस्था प्रमुख विमलेश त्रिवेदी, अनीता यादव, सुमन सोनी और उपस्थित सभी मातृशक्ति का फूल माला से स्वागत सम्मान किया गया।
उपस्थित बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए। मंजरी जैन ने कहा कि आज भारत की नारी हर क्षेत्र में अपने आप को स्थापित करती हुई आगे बढ़ रही है। खेत से लेकर प्लेन उड़ाने तक अपनी प्रतिभा से अपने आप को साबित किया है। आज के दौर में हमारी बेटियों के साथ बेटों को संस्कारित करने की आवश्यकता है और बेटियों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। लव जिहाद के जाल से बचने की जरूरत है। हम सबको जागरूक होने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ज्योति शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी जिस प्रकार नकल एवं दिखावे की संस्कृति में पाश्चात्य संस्कृति में आकर अपनी धर्म संस्कृति को भूल रही है ये खतरे की घंटी है। उनको संस्कार देने की आवश्यकता है।
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी ने सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
संगठन का गीत हेमलता त्रिवेदी ने गाया। मंच का संचालन रिंकी तिवारी दीदी ने किया।
महिला दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमलता त्रिवेदी, अनीता यादव, ममता रघुवंशी, राधिका रघुवंशी, संगीता कुशवाहा, सरिता कुशवाहा, अर्चना यादव, प्रीति जैन, गंगावती महेंद्र सोनी, लाखन सिंह जाट, गोवर्धन सिंह चौहान मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |