भोपाल, एमपी धमाका
एमपी राज्य सूचना आयोग में दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति सरकार ने की है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन ने श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त पदस्थ करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 की उपधारा (2) के पालन में राज्य सूचना आयोग मध्यप्रदेश में वर्तमान में पदस्थ मुख्य सूचना आयुक्त और तीन राज्य सूचना आयुक्तों के अतिरिक्त दो नए सूचना आयुक्त पदस्थ किए हैं।
सूचना आयुक्त श्री नागर उज्जैन में असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एण्ड सोसाइटी उज्जैन संभाग के पद पर 1990 से 2007 तक रहे और उज्जैन संभाग कार्यालय स्थापित होने के पहले असिस्टेंट रजिस्ट्रार रहे हैं और रजिस्ट्रार पद से भोपाल में 2025 में सेवानिवृत्त हुए। वहीं उज्जैन निवासी श्री भट्ट की समस्त शिक्षा उज्जैन में हुई और वर्तमान में आकाशवाणी भोपाल के कार्यक्रम प्रमुख हैं।
श्री आलोक नागर के नेतृत्व में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं, मध्यप्रदेश विभाग ने अनेक सुधार और नवाचार किए।
दूसरे सूचना आयुक्त श्री भट्ट मध्यप्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी 19 केंद्रों के कार्यक्रमों का प्रबंधन देख रहे हैं. हाल ही में आकाशवाणी उज्जैन से स्थानीय कार्यक्रमों के प्रसारण के आरम्भ करने, नये उद्घोषकों के चयन प्रशिक्षण और उद्घाटन का सम्पूर्ण प्रभार रहा। रेडियो ब्रॉडकास्टिंग और संचार कौशल के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। रेडियो में अनेक नवाचार करने का श्रेय श्री भट्ट को जाता है। उन्हें अनेक पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। इनके कार्यक्रमों का प्रसारण अनेक बार राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने नवनियुक्त सूचना आयुक्त श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।