विदिशा, एमपी धमाका
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो स्वामी विवेकानंद चौराहा स्थित धीरेंद्र चिढार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अंबेडकर जयंती मनाते हुए दलित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। याद रहे कि विगत दिनों भू-माफिया ने धीरेन्द्र के मकान में तोड़फोड़ कर लूट-पाट की थी।
श्री कानूनगो का कहना है मेरे गृह नगर विदिशा में पिछले माह दबंगों ने ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से एक गरीब परिवार का घर तोड़ दिया था। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटित आवास के भागों को भी ध्वस्त किया गया था।
षड्यंत्र पूर्वक पुलिस अफसरों के साथ मिलीभगत कर के धीरेंद्र चिढ़ार के विरुद्ध चाकूबाज़ी की एक झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई फिर इन वृद्ध को पुलिस थाने बुलाया गया तथा पीछे से गुंडों ने घर में घुस कर लूट पाट की और घर तोड़ दिया।
इस मामले में कांग्रेस पार्टी का एक नेता जेल भी गया है।
घर में स्थित शौचालय भी पूरा ध्वस्त कर दिया गया है और माताएं बहने एक माह से खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।
नगर के युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं-दानदाताओं द्वारा आपस में धन - निर्माण सामग्री संग्रहित कर के पीड़ित परिवार के मकान की मरम्मत का प्रयास किया गया है युवाओं का कहना है कि मोदी जी द्वारा दिया गया एक-एक घर जोड़कर रखेंगे।
अंबेडकर जयंती के दिन पीड़ित परिजन के घर के मरम्मत के काम को प्रारंभ करवाया तथा प्रशासन को वंचितों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सचेत किया गया है, हम पैनी निगरानी जारी रखेंगे।
जोर जुल्म को कतई सहन नहीं करेंगे। अपराधी-अफसर का घातक गठजोड़ तोड़ेंगे, गुंडों का विधिक इलाज करना और अपने समाज को जोड़कर रखना ही महापुरुषों को श्रद्धांजलि है।