Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बांदकपुर बना था बॉलीवुड का साक्षी: आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे की शादी के 25 साल पूरे


एमपी धमाका 

 मशहूर फिल्म अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। दोनों कलाकारों ने 25 मई 2001 को मध्यप्रदेश के दमोह जिले स्थित बांदकपुर में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से सात फेरे लिए थे। उस दौर में यह शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में शामिल रही, क्योंकि फिल्मी चमक-दमक से दूर धार्मिक और पारिवारिक वातावरण में विवाह संपन्न हुआ था। 
खास बात यह रही कि इस ऐतिहासिक सेलिब्रिटी विवाह का कवरेज करने के लिए उस समय दैनिक भास्कर की ओर से एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी भी बांदकपुर पहुंचे थे। दमोह और आसपास के क्षेत्र में उस शादी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म जगत के चर्चित चेहरे और मध्यप्रदेश की पावन धरती पर हुई यह शादी आज भी लोगों की यादों में ताजा है।
Ashutosh Rana और Renuka Shahane की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल और संस्कारी जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा सादगी, पारिवारिक मूल्यों और आपसी सम्मान के साथ निभाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |