Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नटेरन में रघुवंशी समाज की बैठक में श्री राम परमार्थ सेवा ट्रस्ट नटेरन का हुआ गठन..!


नटेरन, एमपी धमाका 
रघुवंशी समाज जिला अध्यक्ष मोहर सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नटेरन में बड़े ही उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरुआत प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं तिलक लगाकर “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ की गई।
बैठक में समाज की एकता, सामाजिक उत्थान एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से “श्री राम परमार्थ सेवा ट्रस्ट नटेरन” का गठन किया गया। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना बताया गया।ट्रस्ट में सर्व सहमति से अध्यक्ष भगत सिंह रघुवंशी (अंडिया), सचिव रामकृष्ण रघुवंशी(नटेरन), उपाध्यक्ष प्यार सिंह करैया (नटेरन) उपाध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी (रायपुर), सह सचिव राजाराम रघुवंशी (तिला खेजड़ा), सह सचिव निरंजन सिंह (मूडरा), कोषाध्यक्ष नीलेश रघुवंशी (नटेरन) को बनाया गया। श्री रघुवंश परमार्थ सेवा ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष प्रताप सिंह (मानौरा), पूर्व सचिव मोहर सिंह (मानौरा),  प्राण सिंह भोला बैठक में उपस्थित रहे। समाजजनों ने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों को निरंतर संचालित करने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।आभार व्यक्त नटेरन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में गोपाल पटेल बृजेंद्र रघुवंशी वीर सिंह पहलवान सिंह संतोष पटेल रामसेवक रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |