Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मंडी तुलावटों की बैठक कर बनाई नई यूनियन, कार्यकारिणी का किया गठन


विदिशा, एमपी धमाका 
तुलावट जागरूकता कल्याण संघ की बैठक कृषि उपज मंडी समिति विदिशा के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी के मुख्य आतिथ्य में हुई।
विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी ने उपस्थित सभी तुलावट भाइयों को संगठित होने का पाठ पढ़ाया। ट्रेड यूनियन की जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी तुलावट भाइयों को संगठित होने की आवश्यकता है आप सबको राष्ट्रवादी संगठन भारतीय मजदूर संघ से जरूर जुड़ना चाहिए।
श्री सोनी ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मजदूर हितैषी कई योजनाओं की जानकारियां सभी को विस्तार से बताई,न। उपस्थित सभी तुलावटों ने एक स्वर में कहा कि हम भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध होकर शीघ्र ही यूनियन का पंजीयन कराएंगे। बैठक में उपस्थित विनोद अहिरवार, कमलेश साहू, कमलेश अहिरवार ने भी संबोधित किया।
बैठक के अंत में तुलावट जागरूकता कल्याण संघ  की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के पद पर राजा पाल को नियुक्त किया जबकि कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार को बनाया इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश अहिरवार, इमरत लाल चौधरी,ताराचंद अहिरवार,और अब्दुल सलीम बने जबकि महामंत्री के पद पर शेर सिंह अहिरवार को नियुक्त किया गया। 
इसी प्रकार संयुक्त महामंत्री भूपेंद्र पंथी मंत्री बुंदेल सिंह सिलावट धर्मेंद्र कुशवाहा पप्पू अहिरवार राजू प्रभाकर को बनाया कोषाध्यक्ष के पद पर रमेश लोधी बनाए गए कार्यालय मंत्री की जवाबदारी लीलाधर अहिरवार को सौंपी गई और प्रचार मंत्री सौरभ अहिरवार को बनाया गया। तुलावट जागरूकता कल्याण संघ के संरक्षक के पद पर महेंद्र सोनी को नियुक्त किया अंत में सभी ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |