Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी का सख्त एक्शन..नियम विरुद्ध ट्रांसफर पर RES को कड़ी फटकार.. ग्रामीण होटलों-मैरिज गार्डनों की जांच के लिए SIT गठित..!

विदिशा, एमपी धमाका 
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय विदिशा के सभाकक्ष में सामान्य प्रशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रशासनिक पारदर्शिता, किसानों की सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में नियम विरुद्ध ट्रांसफरों पर सख्त नाराजगी जताते हुए कार्यपालन यंत्री (RES) को कड़ी चेतावनी दी गई।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेशों की अनदेखी कर उपयंत्रियों के किए गए स्थानांतरणों को गंभीर मामला माना गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नियम विरुद्ध ट्रांसफर तत्काल निरस्त किए जाएं। पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने पर कार्यपालन यंत्री को फटकार लगाते हुए कहा गया कि जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में आनन-फानन में निर्णय लेना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति संचालित हो रहे होटल, रिसॉर्ट और मैरिज गार्डनों पर भी जिला पंचायत ने सख्त रुख अपनाया। ऐसे संस्थानों की सघन जांच के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। समिति का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी कर चल रहे व्यवसायों पर कार्रवाई जरूरी है।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए नए हैंडपंप उत्खनन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। समिति सदस्यों के अनुरोध पर आवश्यकतानुसार गांवों में नए हैंडपंप लगाए जाएंगे ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
आगामी खरीफ सीजन को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद और उन्नत बीजों की कोई कमी न हो। इसके लिए सोसायटियों में अग्रिम भंडारण और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा पंचायत सचिवों के प्रभार, अतिरिक्त प्रभार एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई से पहले सामान्य प्रशासन समिति की पूर्व अनुमति अनिवार्य करने संबंधी संकल्प भी पारित किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), समिति सदस्य एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |