Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सपनों की नगरी मुंबई में अनुपम खेर के 45 साल पूरे, भावुक होकर साझा किया संघर्ष और सफलता का सफर

मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई में अपने संघर्ष और सफलता के 45 वर्ष पूरे होने पर भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि 3 जून 1981 को वे सपनों से भरी आंखों और उम्मीदों से भरे दिल के साथ मुंबई आए थे। आज इस मायानगरी में उनके सफर को 45 साल पूरे हो गए हैं।
अनुपम खेर ने अपने संदेश में लिखा कि “प्रिय मुंबई, तुमने शिमला के एक साधारण लड़के को अपनी बांहों में जगह दी। तुमने उसे संघर्ष भी दिए, सफलताएं भी दीं, ठोकरें भी दीं और उनसे सीखने की ताकत भी दी।”
उन्होंने कहा कि मुंबई ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखना सिखाया और सफलता मिलने पर विनम्र रहना भी सिखाया। अभिनेता ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस शहर ने उन्हें जिंदगी को हर रंग में जीना सिखाया है।
चित्र में 
एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी और अभिनेता अनुपम खेर 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |