Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विदिशा की तस्वीर अब भी बदहाल… विकास के दावों के बीच हाईवे पर सज रही सब्जी मंडी..!


विदिशा, एमपी धमाका 
विदिशा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित सांची-भोपाल हाईवे की यह तस्वीर शहर की अव्यवस्थित यातायात और बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। देश के केंद्रीय मंत्री एवं विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र होने के बावजूद शहर की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
सब्जी मंडी में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण रोज सुबह से ही हाथ ठेले और सब्जी विक्रेता हाईवे किनारे दुकानें लगाने को मजबूर हैं। वहीं पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से दोपहिया और अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन मंडी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और पार्किंग स्थल विकसित करे तो शहर को जाम से राहत मिल सकती है।
विदिशा जैसे महत्वपूर्ण शहर में वर्षों बाद भी ट्रैफिक और बाजार व्यवस्था का स्थायी समाधान नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |