Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सामना के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार की चाची जी का निधन


प्रयागराज, एमपी धमाका

`दोपहर का सामना’ के प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार की छोटी चाची (छोटी मां) व स्व. ए.के. सरकार की पत्नी रीना सरकार का रविवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 85 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। रविवार को कर्नलगंज स्थित पैतृक आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें परिजन, रिश्तेदार, परिचित एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा रसूलाबाद घाट पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संजय सरकार ने दी।
इस दौरान परिवार के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य लोग, परिचित और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। `दोपहर का सामना’ परिवार की तरफ से व अन्य कई राज्यों के पत्रकारों व सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |