विदिशा, एमपी धमाका
श्रीमती मीना भार्गव अमित दुबे कुल्हार बालों को भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज का सह सचिव मनोनीत किया गया।
श्रीमती मीना भार्गव अमित दुबे कुल्हार बालों को भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज भोपाल संभाग का सह सचिव मनोनीत होने पर विदिशा जिले के समस्त भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज द्वारा शुभ कामना दी गई। भोपाल में समाज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी परशुराम शर्मा के द्वारा अनुशंसा करते हुए विदिशा से इनका चुनाव समाज में धार्मिक एकीकरणसमाज सेवा की गतिविधि को देखते हुए किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह भी रखा गया। जिसमें विदिशा से श्रीमती मोहनी शर्मा, प्रतिभा चतुर्वेदी, शिरोमणि आचार्य, राजकुमारी आचार्य, स्मिता भार्गव एवं समाज के गणमान्य सदस्य यशोजीत भारद्वाज शास्त्री, मनोज शास्त्री ने शुभकामनाएं दी एवं समाज में धार्मिक और सामाजिक कार्य करने वालों को एक मंच पर इकठ्ठा होने हेतु श्रीमती मीना भार्गव की प्रशंसा की।