विदिशा, एमपी धमाका
पठारी क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध धाम बड़ोह बालाजी मंदिर में मंगलवार को आयोजित दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अपनी विभिन्न समस्याओं और मनोकामनाओं को लेकर प्रदेश सहित देश के कई शहरों से श्रद्धालु यहां पहुंचे और बालाजी सरकार के चरणों में हाजिरी लगाई।
दरबार में महंत 108 श्री विष्णु दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं की अर्जी सुनकर क्रमवार उनका मार्गदर्शन एवं निवारण किया। सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ दरबार शाम 6 बजे तक लगातार चलता रहा, जहां श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी समस्याएं रखीं।
मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहा। मुंबई, बैतूल, मऊरानीपुर, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर सहित अनेक शहरों से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं का कहना है कि बड़ोह बालाजी धाम में आने से उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। दरबार के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं भी सुचारु रहीं, जिससे दूर-दराज से आए भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना