Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आषाढ़ के दूसरे मंगलवार पर रंगई के दादाजी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब..!

एमपी धमाका 
विदिशा। आषाढ़ माह के दूसरे मंगलवार के अवसर पर विदिशा स्थित प्राचीन श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, रंगई में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
मंदिर में विधि-विधान से भगवान हनुमान का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम को आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दीपों की रोशनी, घंटों-घड़ियालों की ध्वनि और भजन-कीर्तन के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था की गई, जिससे सभी भक्तों ने शांतिपूर्वक दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |