छोटे मोदी- सादगी और सरलता जिनकी पहचान, ज़मीन से जुड़ाव ही उनकी शान!
विदिशा, एमपी धमाका
सादगी, सहजता और जमीन से जुड़े व्यवहार की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अनुज पंकज भाई मोदी, एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी के साथ सामान्य रूप से जमीन पर बैठकर आत्मीय चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर यह संदेश देती है कि पद, प्रतिष्ठा और पहचान से ऊपर उठकर सादगी और अपनापन ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान होती है। बिना किसी औपचारिकता और विशेष व्यवस्था के सहज वातावरण में हुई यह मुलाकात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने कहा कि सरलता और विनम्रता ही बड़े व्यक्तित्वों की सबसे बड़ी विशेषता होती है और यही भाव इस मुलाकात में भी देखने को मिला।