विदिशा, एमपी धमाका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज भिंड जिले के लहार से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 'सिंगल क्लिक' के माध्यम से सम्मान राशि का सफलतापूर्वक अंतरण किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा हॉल में किया गया, जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
बेतवा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को लाइव सुना। इस अवसर पर बहनों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। सरकार का यह कदम नारी शक्ति के प्रति उनके अटूट संकल्प को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान बेतवा हॉल में गरिमामयी माहौल रहा और बहनों ने इस सौगात पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।