Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कमिश्नर का साफ़ इशारा, खुशीलाल बनेगा और भी न्यारा..!

पंडित खुशीलाल शर्मा चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

भोपाल, एमपी धमाका 

भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने पंडित खुशीलाल चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय, महाविद्यालय गर्ल्स हॉस्टल ऑडोटोरियम एवं हर्बल गार्डन को जोड़ने के लिए आवश्यक पाथ-वे एवं ब्रिज बनाए जाने की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर श्री शर्मा ने सोमवार को ख़ुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय के सभाकक्ष में महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली।  
बैठक में परिसर में बनाए गए हर्बल गार्डन को स्कूल के बच्चों के लिए आयुर्वेदिक पौधों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को अब हर्बल गार्डन का टूर करवा सकते हैं। इसके लिए प्रति छात्र दस रुपए फीस निर्धारण का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय एवं पीजी भवन के रिपेयरिंग कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने एवं महाविद्यालय में लैब्स के आधुनिकीकरण एवं कार्यप्रणाली को अपग्रेड करने की अनुमति भी दी गई। इसके साथ ही प्रोफेसर्स को समय समय पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल साइंस के साथ अन्य प्रोफ़ेशनल की वर्कशॉप आयोजित किए जाने की अनुमति दी गई। सुपर स्पेशिलिटी विंग के लिए आवश्यक दवाइयों को खरीदने की भी अनुमति भी दी गई।  

कमिश्नर श्री शर्मा ने महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में अलग-अलग विभागों में आवश्यक उपकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए सामग्री हेल्थ कॉर्पोरेशन एवं क्रय भंडार नियमानुसार आवश्यक उपकरणों के क्रय करने, डिजिटल एक्स-रे मशीन, अग्निशमन उपकरण, सभी जांच लैब्स में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का अनुमोदन प्रदान किया। श्री शर्मा ने महाविद्यालय से संबद्ध पीजी विद्यार्थियों के रिसर्च का पेटेंट करवाए जाने की विस्तृत जानकारी ली और विद्यार्थियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।  

बैठक में डिप्टी सेकेट्री आयुष सुश्री रंजना देवड़ा, संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला, अधीक्षक खुशीलाल महाविद्यालय डॉ. हरिप्रसाद शर्मा, समिति के सदस्य डॉ. उर्मिला शुक्ला, डॉ. आर. पति, डॉ. रीता मारवा एवं राजेश भावसार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |