Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

योजनाओं की जानकारी, विकास की तस्वीर: पुस्तिका बनी जिले की तकदीर..!


स्वतंत्रता दिवस समारोह में वितरित हुई जिले के विकास की पुस्तिका, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विदिशा, एमपी धमाका 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी खंड मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार कराई गई जिले की विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों, मीसाबंदियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा आम नागरिकों को यह पुस्तिका उपलब्ध कराई गई।

विकास पुस्तिका में जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को समाहित किया गया है। पुस्तिका के माध्यम से अधोसंरचना विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास सहित अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

विकास यात्रा और उपलब्धियों का दस्तावेज

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुस्तिका के वितरण का उद्देश्य जिले की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना रहा। नागरिकों ने विकास पुस्तिका में उपलब्ध कराई गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए इसे जिले की विकास गतिविधियों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी खंड मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी पुस्तिका का वितरण किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुस्तिका प्राप्त की।

ढाई वर्षों के विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण

जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई विकास पुस्तिका में जिले की विगत ढाई वर्षों तथा वर्तमान एक वर्ष की विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनहित में संचालित योजनाओं का संक्षिप्त दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुस्तिका का वितरण जिले के नागरिकों को विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी पहलों से अवगत कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |