22 सितंबर को होगा भव्य चाल समारोह, गणपति बप्पा के आशीर्वाद से सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ
विदिशा। वात्सल्य गणपति महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित इस महोत्सव में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजन के अंतर्गत 22 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे भव्य चाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, समृद्धि एवं मंगलकामना करेंगे।
वात्सल्य परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से महोत्सव में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।