Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सागर कमिश्नर दिलीप कुमार ने किया डेयरी विस्थापन परियोजना का निरीक्षण, बम्होरी रेंगुआ सड़क को मोटरेबल बनाने के निर्देश


सागर। सागर संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार ने निगमायुक्त राजकुमार खत्री के साथ हफसीली डेयरी विस्थापन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने डेयरी संचालकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं और बम्होरी रेंगुआ से हफसीली डेयरी स्थल तक पहुंच मार्ग को मुरम डालकर तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

कमिश्नर ने डेयरी विस्थापन स्थल पर बिजली, पेयजल, ड्रेनेज, सड़क और पशु चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं युद्धस्तर पर बेहतर करने के निर्देश नगर निगम प्रशासन को दिए।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि परियोजना स्थल पर 264 आवंटित प्लाटों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में 155 डेयरी संचालकों द्वारा प्लाट आवंटन और नोटिस के बावजूद शेड निर्माण नहीं करने अथवा डेयरी विस्थापित नहीं करने की बात सामने आई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, पशु जब्ती और आवंटन निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद एवं इच्छुक डेयरी संचालकों को प्लाट आवंटित करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ. एस.एस. बघेल सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |