Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

16 से 22 सितंबर तक पचोखरा धाम में श्रीमद्भागवत कथा, कवि सम्मेलन, भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जालौन | एमपी धमाका
पूज्य गुरुदेव स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी महाराज के 71वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अमर शांति आश्रम, पचोखरा धाम, ऐट (जालौन) में 16 से 22 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा, कवि सम्मेलन, भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संत परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |