Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पंचमी पर्व पर निकलेगा भव्य विमान महोत्सव, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा विशाल चल समारोह


मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होंगे धार्मिक आयोजन, कलशाभिषेक, प्रवचन और वात्सल्य भोज का भी होगा आयोजन

विदिशा। पंचमी पर्व के पावन अवसर पर श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट द्वारा 1 अक्टूबर, गुरुवार को भव्य विमान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य मुनि 108 श्री निर्णय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में विशाल चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालु उत्साह और भक्ति के साथ शामिल होंगे।
ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. मक्खन लाल जैन ने बताया कि चल समारोह सुबह 11:30 बजे अंदर किला स्थित श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर से प्रारंभ होगा। यह समारोह शहर के प्रमुख मार्गों बजरिया, तिलक चौक, किरी मोहल्ला और माधवगंज से होते हुए पुनः बड़े जैन मंदिर पहुंचेगा।
मंदिर पहुंचने के बाद भगवान का कलशाभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात पूज्य मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज ससंघ के मंगल प्रवचन होंगे। कार्यक्रम के समापन पर समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया गया है।
ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन खेरुआ ने समग्र पाठशाला, सेवादल, समस्त महिला मंडलों, सोशल ग्रुप, मुनि संघ, दिव्यघोष सहित सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं से निर्धारित ड्रेस कोड में शामिल होकर विमान महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट, सकल दिगम्बर जैन समाज विदिशा, परवार पंचायत समिति विदिशा तथा अखिल भारतीय जैन युवा एवं महिला फेडरेशन विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |