Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सात्विक का अभिनय छाया, बासौदा का नाम देश में जगमगाया!


बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश में बासौदा के सात्विक शर्मा ने निभाया मुख्य किरदार

एमपी धमाका 
भारतीय सिनेमा में धूम मचाने वाली नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित बनी चर्चित फ़िल्म हनुमान अंश में गंजबासौदा जिला विदिशा के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है, उसमें उन्होंने बाबा नीम करौली के बचपन के किरदार का अभिनय किया है, जिससे उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
सात्विक गंजबासोदा के श्रीराम जानकी मंदिर गांधी चौक के पुजारी महाराज शिवचरण शर्मा के पौत्र एवं अभिषेक शर्मा गोलू महाराज के सुपुत्र हैं। उनके इस अभिनय ने पूरे देश में गंजबासौदा व जिला विदिशा का नाम रोशन किया है। सात्विक पूर्व में भी कई हिंदी धारावाहिकों एवं फिल्मों मे अपनी अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं। बाल कलाकार के रूप में उनके अभिनय की सभी जगह खूब प्रशंसा हो रही है। संवाददाता ने सात्विक के पिता अभिषेक शर्मा से जब बात की तो उन्होंने बताया कि सात्विक को यह रोल हनुमान जी की कृपा से ही मिला है। एक दिन जब में श्रीराम हनुमान जी की पूजन करके उठा। तभी मेरे पास मुंबई से फोन आया कि एक स्क्रिप्ट आपको भेजी है। सात्विक का इसका वीडियो बना कर भेजिए। जब हमने वीडियो भेजा, तब तत्काल फोन आया कि आपका बेटा हनुमान अंश फिल्म में बाबा नीम करौली के बचपन के रोल के लिए सिलेक्ट हुआ है उसे लेकर आप चित्रकूट पहुंच जाइए। करीब डेड बर्ष तक इस फिल्म की शूटिंग हुई और अब हनुमान जी की कृपा से फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। सात्विक के पिता ने बात करते हुए कहा कि मुझे मेरे बेटे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सब हनुमान जी की ही कृपा का फल है बासौदा में थे तो वहां भी श्रीराम जानकी मंदिर में सेवा करते थे। अब भोपाल में भी श्रीराम जानकी मंदिर में ही सेवा दे रहे हैं। यह सब उन्हीं की कृपा है।
चार वर्ष की उम्र से अभिनय कर रहे सात्विक–
सात्विक की अभी उम्र 8 वर्ष है वह 4 वर्ष की उम्र से फिल्मों व सीरियलों में अभिनय कर रहे हैं। सात्विक तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्राइम पेट्रोल सहित अनेक धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। अब हनुमान अंश फिल्म के इस रोल से उन्हें बड़ी कामयाबी मिली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |