Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शिवसेना का दशहरा पुरुस्कार वितरण समारोह 21 नवंबर को




सागर। विजय दशमी पर दशहरा चल समारोह के दौरान शिवसेना संगठन द्वारा आयोजित मार्शल आर्ट कला अखाड़ा, श्री नवदुर्गा साज सज्जा झांकी एवं बैड धमाल पार्टी प्रतियोगिता के पुरुस्कारों का वितरण 21 नवंबर 2026 शनिवार को शाम 7 बजे से शिव मंदिर के पास गुजराती बाजार सागर में किया जावेगा। 
उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने बताया कि निर्णायक मंडल ने 15 काली कमेटी 10 अखाड़े एवं 8 बैंड धमाल पार्टियों को सम्मानित सर्वश्रेष्ट आर्ट कला, कला, साज-सज्जा एवं शानदार प्रदर्शन के लिए चयनित किया है। जिन्हें अतिथियों द्वारा शील्ड, शाल एवं पुष्प मालाओं से पुरुस्कृत किया जावेगा। दशहरा पुरुस्कार वितरण समारोह में अखाड़ा, बैंड धमाल, काली कविरियों के अलावा विविध क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाली. स्वयंसेवी संस्थाओं पुलिस प्रशासन अधिकारी जनो को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 
पप्पू तिवारी ने काली कमेटी, बैक धमाल पार्टी, एवं अखाड़ा कमेटियों से सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |