प्रत्येक नगरीय निकाय में स्ट्रीट वेंडर्स समिति का गठन अनिवार्य रूप से करें: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो
विदिशा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विदिशा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों सहित स्ट्रीट वेंडर्स एवं हॉकरों से संवाद किया। बाल विहार के नजदीक सब्जी मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवसाय, उनकी समस्याओं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोग के सदस्य श्री कानूनगो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सड़क किनारे हाथ ठेलों एवं छोटी दुकानों के माध्यम से व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के आर्थिक एवं व्यावसायिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके व्यवसाय का विस्तार सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि विदिशा जिले में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स एवं हॉकर विभिन्न प्रकार के छोटे व्यवसायों से जुड़े हुए हैं। इनके व्यवसाय और आजीविका का संरक्षण महत्वपूर्ण है। विशेषकर तीज-त्योहारों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर इनका कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के तहत विशेष पहल की गई है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक वातावरण में व्यवसाय करने के अवसर उपलब्ध कराएं जा रहें हैं। श्री कानूनगो ने नगरीय निकायों में स्ट्रीट वेंडर्स समितियों के गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नगरीय निकाय में स्ट्रीट वेंडर्स समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। समिति में स्ट्रीट वेंडर्स के प्रतिनिधियों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जाए, ताकि उनके हितों, समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सीधे समिति के समक्ष रखा जा सके। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े विषयों पर चर्चा कर उचित समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
*हितग्राहियों से व्यक्तिगत संवाद कर जानी समस्याएं*
कार्यक्रम के दौरान आयोग के सदस्य श्री कानूनगो ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। उन्होंने उनके व्यवसाय संचालन, योजनाओं से प्राप्त लाभ तथा कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम, लीड बैंक अधिकारी बी.एस. बघेल, विदिशा मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सब्जी मंडी परिसर में व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स एवं हितग्राही उपस्थित