Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर ने कसा शिकंजा: जिले में पहली बार आयुर्वेद औषधालयों का औचक निरीक्षण

विदिशा, एमपी धमाका 

कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के आयुर्वेद औषधालयों का निरीक्षण राजस्व अधिकारियों के द्वारा अभियान के रूप में किया गया है।
एसडीएम अजय प्रताप सिंह पटेल ने पिपलधार में, लटेरी के मुरारिया में नायब तहसीलदार जगन प्रसाद ने मसूदपुर में आरआर अहिरवार ने तथा नटेरन तहसीलदार आनंद जैन ने सोमवार को आयुर्वेद औषधालय सेउ का औचक निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधालय की व्यवस्थाओं, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई है। वहीं निरीक्षण के समय औषधालय में चिकित्सक उपस्थिति का परीक्षण किया गया।  नटेरन तहसीलदार श्री जैन ने ओपीडी पंजी का अवलोकन किया, जिसमें उस दिन कुल 6 मरीजों के उपचार हेतु आने का उल्लेख पाया गया। उन्होंने औषधालय के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा औषधालय में साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण का विशेष ध्यान रखा जाए।

तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित रूप से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने औषधालय की व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |