Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ज्ञान भारत परियोजना के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए चलाएं विशेष अभियान: भोपाल कमिश्नर


कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने भोपाल संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की ली बैठक

भोपाल, एमपी धमाका 

भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलेगा।  संभागायुक्त भोपाल कर्मवीर शर्मा ने इस संबंध में आज निर्देश दिए। उन्होंने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में आगामी मोहर्रम त्यौहार के संदर्भ में कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तर से लेकर थाना स्तर तक शांति समितियों की बैठक अनिवार्य रूप से की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

     संभागायुक्त श्री शर्मा ने संभाग में पांडुलिपियों की खोज और उनके डिजिटाइजेशन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ज्ञान भारत प्रोजेक्ट के तहत सभी पांडुलिपियों को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जाना है, ताकि इनका संरक्षण हो सके और हमारी ज्ञान परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक विस्तारित बनी रहे।

श्री शर्मा ने बैठक में सभी कलेक्टरो को निर्देश दिए कि आगामी बोनी सीजन के पूर्व बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। खाद्य वितरण के लिए ई-विकास टोकन प्रणाली के तहत किसानों के रजिस्ट्रेशन कराये जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रति गंभीर रहें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शहरों में पीएनजी  पहुँच गई हैं वहाँ उपभोक्ताओं को यह जरूर अवगत कराया जाये कि उन्हें पाइप लाइन आधारित गैस पर शिफ्ट होना है। श्री शर्मा ने बैठक में भारत सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए भू-अर्जन की समीक्षा भी की और सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे सभी भू-अर्जन की कार्रवाई समय-सीमा में पूर्ण करें।

      बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं प्रशासनिक विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने भोपाल संभाग के सभी जिलों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक जिले द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं नवाचारों का तथ्यात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाए।

      बैठक में उन्होंने रात्रि चौपाल पर जोर दिया। समीक्षा करते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर बल दिया गया। संभाग स्तर पर प्रस्तावित समीक्षा के लिए सभी जिलों को अद्यतन एवं सटीक आंकड़ों सहित प्रस्तुतीकरण तैयार करने को कहा गया। मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त श्री शर्मा ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा सभी संबंधित विभागों के मध्य समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

      बैठक में संभागायुक्त द्वारा पीएनजी कनेक्शन विस्तार की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक अनुमतियों के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के प्रतिवेदन एवं प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रेषित करने पर भी विशेष बल दिया गया। संभागायुक्त श्री शर्मा ने खनिज संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिलों में अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाई जाए। 

  बैठक में संबल योजना,मुख्यमंत्री प्रगति कार्यक्रम के प्रकरणों, मोबाइल टावर स्थापना संबंधी अनुमतियों, भू-अर्जन प्रकरणों सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों की भी समीक्षा की गई तथा सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर विदिशा अंशुल गुप्ता ने बताया कि जिले में अति महत्व के प्राचीन ग्रंथ मिले हैं। जिनमें 300 साल पूर्व के  धार्मिक ग्रंथ  भी है। जिले में 900 पांडुलिपियों को डिजिटल बनाया चुका है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |