Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेरिका में सत्संग की गूंज, भक्तिभाव में सराबोर हुए श्रद्धालु...!

सिएटल (अमेरिका)। परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री अभिराम दास जी महाराज एवं परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री विश्वंभर दास जी रामायणी महाराज इन दिनों अमेरिका के सिएटल में विराजमान हैं। उनके सान्निध्य में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल नियमित रूप से सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
सत्संग के दौरान पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा भक्ति, सेवा, सदाचार एवं सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। उनके प्रेरणादायी प्रवचनों से श्रद्धालु आत्मिक शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।
भक्तों ने बताया कि गुरुदेव भगवान के सान्निध्य में आयोजित हो रहे सत्संग से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति लोगों का जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा है। सिएटल में प्रवास के दौरान दोनों समय होने वाले सत्संग में श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ सहभागी बन रहे हैं।
गुरुदेवों भगवान के पावन सान्निध्य से सिएटल का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |