Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आस्था के उत्सव के बाद स्वच्छता का संकल्प भी उतना ही जरूरी है..!



रथ यात्रा के बाद मुख्य बाजार में फैली गंदगी, प्लास्टिक खाने को मजबूर गोमाता

एमपी धमाका, विदिशा
धार्मिक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक रथ यात्रा के समापन के बाद विदिशा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में फैली गंदगी ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रा के दौरान उपयोग किए गए डिस्पोजल गिलास, प्लास्टिक और अन्य कचरे के ढेर सड़क पर बिखरे नजर आए, जिन्हें खाने के लिए गोमाता मजबूर दिखाई दीं।
रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए, लेकिन आयोजन के बाद सफाई व्यवस्था समय पर नहीं होने से बाजार क्षेत्र की तस्वीर बदहाल नजर आई। सड़क पर फैले प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री के बीच भोजन तलाशती गायों का दृश्य लोगों को झकझोरने वाला था।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के बाद साफ-सफाई की जिम्मेदारी तय होना चाहिए, ताकि आस्था के उत्सव के बाद शहर की स्वच्छता प्रभावित न हो और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा न मंडराए।
विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री खाने से गौवंश गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है, जिससे कई बार उनकी जान तक चली जाती है।
नगरपालिका एवं आयोजन समितियों से अपेक्षा है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के बाद तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि श्रद्धा और स्वच्छता दोनों का संदेश समाज तक पहुंचे।
"धर्म हमें सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश देता है। आस्था के उत्सव के बाद स्वच्छता का संकल्प भी उतना ही जरूरी है।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |