Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बड़ी खबर...पीएम मोदी की लोकप्रियता में फिर उछाल..!


वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ा क्रेज, एक ही रात में जुड़े 10 लाख नए फॉलोअर्स

नई दिल्ली/एमपी धमाका।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। कल रात उनके एक वीडियो के सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके आधिकारिक अकाउंट से करीब 10 लाख (1 मिलियन) नए फॉलोअर्स जुड़ गए।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो किया। इससे एक बार फिर यह देखने को मिला कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं। उनके पोस्ट, वीडियो और संदेशों को देश-विदेश में करोड़ों लोग देखते और साझा करते हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की इस नई बढ़ोतरी को उनके प्रति लोगों के बढ़ते जुड़ाव और विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |