विदिशा, एमपी धमाका
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई बुधवार को विदिशा जिले के श्री बालाजी धाम, बड़ोह (पठारी) में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महंत विष्णु दास जी महाराज के सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में श्री बालाजी का अभिषेक, श्रृंगार, पूजन एवं महाआरती, गुरु महाराज के श्रीचरणों का पूजन एवं आरती तथा श्रद्धालुओं के लिए गुरु दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इच्छुक श्रद्धालु अपनी इच्छा से पूज्य महाराज श्री से गुरु दीक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
महोत्सव के दौरान प्रातः 10 बजे से हरि इच्छा तक विशाल भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन भी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन का संचालन श्री बालाजी मानव सेवा संस्थान, बड़ोह (पठारी) एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।