Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अहमदपुर वाले चंद्रमादास महाराज ने भजनों से बांधा समां..!

श्रावण सोमवार और नाग पंचमी पर श्री रामकृष्ण मंदिर में गूंजे शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के मधुर भजन

एमपी धमाका, विदिशा। 
श्रावण सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर माधवगंज स्थित श्री रामकृष्ण मंदिर में शाम को आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का ऐसा रंग देखने को मिला कि श्रद्धालु देर तक भजनों की मधुर धुन में डूबे रहे।
इस अवसर पर अहमदपुर वाले चंद्रमादास जी महाराज ने अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां मंदिर परिसर में गूंजती गईं, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन होते चले गए।
चंद्रमादास जी महाराज की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया और अनेक अवसरों पर भजनों के साथ स्वर मिलाते हुए भगवान का स्मरण किया। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच पूरे समय आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और नाग पंचमी के धार्मिक महत्व के बीच आयोजित इस संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धा, संगीत और भक्ति के इस संगम ने माधवगंज स्थित श्री रामकृष्ण मंदिर की शाम को यादगार बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |