Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विदिशा समेत 15 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी



एमपी धमाका 
भोपाल, 2 सितंबर। मध्यप्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय, भोपाल द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी वायरलेस संदेश में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। यह वायरलेस संदेश कलेक्टरों एवं संभागायुक्तों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं सतर्कता के लिए भेजा गया है।
वायरलेस संदेश के अनुसार रीवा जिले में अलग-अलग स्थानों पर 204.4 मिमी से अधिक अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सीधी, मऊगंज, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर जिलों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
वायरलेस संदेश में इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना बताई गई है। यह चेतावनी 3 सितंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी बताई गई है।
राहत आयुक्त कार्यालय ने संबंधित जिला प्रशासन को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |