व्यापार महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
एमपी धमाका
विदिशा। डीजे की तेज आवाज पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर विदिशा व्यापार महासंघ ने अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर का ज्ञापन विदिशा एसडीएम मनीष जैन ने तथा पुलिस अधीक्षक का ज्ञापन एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने प्राप्त किया।
अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि शहर के कई नागरिकों के साथ व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने डीजे की तेज आवाज पर अंकुश लगाने के लिए व्यापार महासंघ से आग्रह किया था। तेज आवाज से बच्चे, बुजुर्ग, मरीज, महिलाएं, व्यापारी और विद्यार्थी परेशान हैं। धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूसों, यात्राओं, शादी-विवाह एवं अन्य समारोहों में डीजे शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार बजाने की मांग की गई है।
महामंत्री नरेंद्र सोनी ने कहा कि तेज आवाज वाले डीजे से विशेष रूप से हृदय रोगियों को परेशानी होती है। इसके अलावा कानों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार सड़क से तेज आवाज में डीजे निकलने पर दुकानों में रखा सामान तक कंपन के कारण गिरने लगता है।
कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी ही नहीं, बल्कि आम नागरिक, महिलाएं और बच्चे भी तेज आवाज से परेशान हैं।
उपाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध है तथा निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक आवाज में डीजे नहीं बजाया जा सकता।
वरिष्ठ मंत्री जितेंद्र जैन जीत्तू ने बिना अनुमति बजने वाले डीजे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। संयुक्त मंत्री विवेक शर्मा ने निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने, लाइसेंस निरस्त करने एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की।
महामंत्री नरेंद्र सोनी ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर प्रभावी अंकुश लगाने का आग्रह किया गया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार महासंघ कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेश मोतियानी, सुरेंद्र पाल चावला, राधेश्याम माहेश्वरी, शैलेंद्र सोनी, आशीष मोदी बाबा, राजीव पितलिया, रोहित अग्रवाल, संजय चौधरी, निरुपम सिंह परमार, विश्वनाथ अग्रवाल, हेमंत सिरभैया, रामशरण ताम्रकार, अंकित मनीधर, हरीश अरोरा, जमील अहमद, सौरभ जैन, दिनेश साहू, सोनू साहू, सौरभ जैन बहुरानी, चंद्र प्रकाश अग्रवाल चंदू, महेंद्र दांगी, अनिल नेमा, मनोज जैन, अमित जैन, राजेश डागा, हेमंत जैन, मौसम बलेचा, दिनेश बंसल, आशीष जैन रिंकू, जैनुद्दीन बुरहानी, कैलाश दरयानी, राजेश सोनी, संदेश गर्ग, कलीम पटेल, विनीत अग्रवाल, अरुण पटेल, अमन जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।