कलेक्टर ने राशन दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं, गौशाला एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण व ग्रामीणों से जनसंवाद किया
विदिशा, एमपी धमाका
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले की कुरवाई तहसील के विभिन्न ग्रामों में शुक्रवार, को कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने भ्रमण एवं निरीक्षण कर जायजा लिया है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय योजनाओं, जनहितकारी सेवाओं, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं तथा विकास कार्यों की स्थिति की धरातलीय जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त कर मौके पर निराकरण कराया तथा शेष के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण की शुरुआत ग्राम पंचायत बरखेड़ा पठारी से हुई यहां राशन दुकान का निरीक्षण इसके पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला एवं सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम की गौशाला का निरीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई है।इसके बाद पंचायत भवन पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंवाद किया।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत बडोह में भ्रमण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले प्राचीन मंदिर समूह का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एवं जनमन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण तथा बडोह स्थित विस्थापित कॉलोनी के निवासियों से संवाद किया।
ग्राम पंचायत पठारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा ‘एक बगिया मां के नाम’ पहल के तहत किए गए कार्यों का जायजा लिया।
ग्राम पंचायत भालबामोरा में तालाब का निरीक्षण कर तालाब के पट्टाधारियों से संवाद किया यहां नर्मदा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान तथा हायर सेकेंडरी स्कूल का भी निरीक्षण उपरांत संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं को जाना है।इसके बाद सामुदायिक भवन में उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
भ्रमण के अंतिम चरण में ग्राम पंचायत श्यामपुर गुदावल में सावित्री देवी वेयरहाउस का निरीक्षण व नव-निर्मित पंचायत भवन तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना मद से निर्मित सीसी रोड का निरीक्षण विधायक के साथ किया।