Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नशे की रोकथाम एवं समन्वय के लिए जिलास्तरीय NCORD समिति की बैठक कल!


 

विदिशा। जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं के अवैध उपयोग और नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय NCORD (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) समिति की बैठक मंगलवार 13 अक्टूबर  को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सायं 4:15 बजे से कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार  में आयोजित की गई है। बैठक में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक समन्वय एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं अद्यतन विवरण के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा तथा आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। जिलास्तरीय NCORD समिति की बैठक का उद्देश्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वित प्रयासों को बढ़ावा देना तथा इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |